For advertisement contact-09319700701

Saturday, May 21, 2011

अतिक्रमण के खिलाफ पालिका सख्त

पिथौरागढ़: नगर में होने वाले अतिक्रमण के खिलाफ नगरपालिका प्रशासन ने सख्त कदम उठाने का निर्णय लिया है। स्थाई और अस्थाई अतिक्रमण करने वालों और छतों से वर्षाती और गंदा पानी सार्वजनिक मकानों पर छोड़ने वालों के खिलाफ दंडात्मक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
इस संबंध में नगरपालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी द्वारा जारी प्रेस नोट में कहा गया है कि नगर में कई स्थानों पर कुछ लोगों द्वारा स्थाई और अस्थाई अतिक्रमण किया गया है। पालिका द्वारा इन सभी लोगों को अतिक्रमण हटाने का अल्टीमेटम दे दिया गया है। यदि तय समय सीमा के भीतर अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो पालिका और प्रशासन अतिक्रमण हटायेंगे। इसका हर्जा और खर्चा भी अतिक्रमणकारियों से वसूला जायेगा।
पालिका के ईओ ने बताया कि नगर के कई स्थानों पर भवनों की छत में जमा बरसाती और गंदा पानी सार्वजनिक रास्ते पर छोड़ा जा रहा है। बार-बार चेतावनी दिये जाने के बाद भी डाऊन पाइप नहीं लगाई जा रही है । ऐसे लोगों के खिलाफ अब पालिका प्रशासन की मदद से सख्त कदम उठाने का निर्णय ले चुकी है। पालिका द्वारा ऐसे भवनों को चिह्नित किया जा रहा है। चिन्हीकरण के बाद इन लोगों के खिलाफ दंडात्मक कार्यवाही अमल में लाई जायेगी। पालिका प्रशासन ने संबंधित लोगों से शीघ्र डाऊन पाइप लगाने को कहा है।

No comments:

Post a Comment