ऋषिकेश: स्वामी रामतीर्थ परिसर बादशाहीथौल के छात्र संघ अध्यक्ष नवजोत तडि़याल को जान से मारने की धमकी मिलने से गुस्साए छात्रों ने पुतला फूंक कर विरोध जताया और आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।
रेलवे रोड स्थित कांग्रेस भवन के समक्ष एकत्र कार्यकर्ताओं ने स्वामी रामतीर्थ परिसर बादशाहीथौल के छात्र संघ उपाध्यक्ष ऋषि अंथवाल के नेतृत्व में पुतला फूंका। अंथवाल ने कहा कि छात्र संघ अध्यक्ष को एक शिक्षक द्वारा जान से मारने की धमकी दिए जाने से छात्रों में गुस्सा है। उन्होंने जल्द से जल्द धमकी देने के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की। पुतला फूंकने वालों में नितिन सक्सेना, जितेंद्र पाल, राहुल सक्सेना, योगेश, रवि नागपाल, मोहित सैनी, सौरभ व चंद्रप्रकाश काला आदि उपस्थित थे।

No comments:
Post a Comment