For advertisement contact-09319700701

Sunday, May 22, 2011

छोटे डैम बनने से होगा राज्य का विकास: भट्ट

रुड़की: उत्तराखंड क्रान्ति दल (उक्रांद) के केंद्रीय अध्यक्ष दिवाकर भट्ट ने आरोप लगाया है कि केंद्र सरकार ने पर्यावरण हवाला देकर राज्य की पानी, वन, खनिज संपदा के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है। उन्होंने राज्य में छोटे-छोटे डैम बनाकर बिजली के साथ-साथ रोजगार की कमी को दूर करने की वकालत की। वे यहां शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
उन्होंने दावा किया कि ऐसा करने से राज्य ऊर्जा प्रदेश तो बन ही जाएगा साथ ही छोटे-छोटे डैम और झील बनने से पर्यटन को और भी बढ़ावा मिल जायेगा। एक अन्य प्रश्न के उत्तर में उन्होंने साफ किया कि राज्य के विकास में बाधा डाल रहे अन्य राज्यों के लोगों से उनका खुला विरोध है। पूछे जाने पर प्रो. जीडी अग्रवाल पर आरोप लगाते कहा कि जब टीएचडीसी बांध की प्लानिंग हो रही थी तो वह उस कमेटी में मेम्बर थे, यदि बांध बनने से गंगा की धारा को नुकसान हो रहा था तो उन्होंने यह बांध ही क्यों बनने दिया, जबकि इस बांध से हजारों घर एवं कई ऐतिहासिक मंदिर नष्ट हो गए।
उन्होंने प्रदेश को बचाने के लिए और यहां के लोगों को जागरूक करने के लिए 25 मई को देहरादून में रैली करने की भी घोषणा की। प्रेसवार्ता में केंद्रीय महासचिव राजकुमार सैनी, केंद्रीय प्रचार सचिव आजाद वीर सिंह आदि उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment