For advertisement contact-09319700701

Friday, May 20, 2011

कलेक्ट्रेट कर्मियों ने किया कार्य बहिष्कार

नई टिहरी:  कलक्ट्रेट पुनर्गठन की मांग को लेकर उत्तराखंड कलक्ट्रेट मिनिस्ट्रीयल कर्मचारी संघ ने तीन तीन का कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया है तथा शीघ्र मांग पूरी न होने पर 27 मई को मुख्य राजस्व आयुक्त कार्यालय देहरादून में धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
गुरुवार को कर्मचारी कलक्ट्रेट में एकत्रित हुए और तीन दिन का कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया। उनका कहना है कि चमोली में प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक में लिए गए निर्णयानुसार कलक्ट्रेट पुनर्गठन आयोग की सिफारिशों के बाद भी प्रशासन ने इसे स्वीकार नहीं किया है। इसके लिए पूर्व में भी कर्मचारियों ने 11 मई को एक दिन का कार्य बहिष्कार किया, लेकिन जब उनकी मांग नहीं मानी गई, तो शुक्रवार से कर्मचारियों ने तीन दिवसीय कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया है। कर्मचारियों का कहना है कि मांग को लेकर 27 को देहरादून में धरना प्रदर्शन किया जाएगा और उसके बाद भी मांग नहीं मानी जाती है, तो 1 जून से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की जाएगी। कार्य बहिष्कार करने वालों में अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह पुंडीर, सचिव दर्शनलाल विद्याभूषण जोशी, रामलाल, सत्य सिंह, आनंद, अनिल कुमार आदि शामिल थे।

No comments:

Post a Comment