अगस्त्यमुनि: राजकीय प्राथमिक विद्यालय डुंगर भटवाड़ी में अध्यापक न होने से विद्यालय में नौ मई से ताला लटका हुआ है। इससे छात्र-छात्राओं का भविष्य दांव पर लगा हुआ है। विभाग से शिकायत के बावजूद भी अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
प्रखंड अगस्त्मुनि के अंतरगत राजकीय प्राथमिक विद्यालय डुंगर भटवाड़ी को वर्ष 2007 में शासन से स्वीकृति मिली थी। वर्तमान समय में विद्यालय की कुल छात्र संख्या 25 है, जिसमें से 18 बच्चे गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वालों के है। विद्यालय पहले से ही एक अध्यापक के अधीन संचालित हो रहा था, लेकिन शिक्षा विभाग ने गत नौ मई को अध्यापक का स्थानान्तरण अन्यत्र कर दिया। इस कारण विद्यालय पर ताले लटके हैं, छात्र-छात्राओं की पठन-पाठन की व्यवस्था चौपट हो गयी है। विद्यालय में अध्यापक की तैनाती को लेकर 12 मई को ग्राम सभा का प्रतिनिधिमंडल जिला शिक्षाधिकारी से भी मिला, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
उधर, प्रधान ग्राम सभा डूंगर भरत सिंह, अभिभावक जगत सिंह, विजय सिंह, सुरेन्द्र सिंह व बीरेन्द्र सिंह ने कहा कि शिक्षा विभाग छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहा है। दो सप्ताह से स्कूल भवन पर ताले लटक्के होने पठन-पाठन पूरी तरह बंद पड़ा है।
'एकल अध्यापक का मामला संज्ञान में था, लेकिन अध्यापक के स्थानान्तरण होने का मामला उनके संज्ञान में नही है। उच्च अधिकारियों से वार्ता कर शीघ्र अध्यापक की नियुक्ति की जाएगी।

No comments:
Post a Comment