For advertisement contact-09319700701

Friday, May 20, 2011

हिरन को कुत्तों ने किया बुरी तरह घायल

अगस्त्यमुनि (रुद्रप्रयाग) : विजयनगर बस्ती में बुधवार को पास के जंगल से एक हिरन आ गया, जिसे आवारा कुत्तों ने बुरी तरह घायल कर दिया। घायल अवस्था में हिरन एक आवासीय मकान के अंदर घुस गया। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने उसे उपचार के लिए पशु चिकित्सालय अगस्त्यमुनि में भर्ती कराया।
बुधवार सुबह आठ बजे भौसाल के जंगल से एक हिरन विजयनगर बस्ती में आ गया। हिरन को देखते हुए आस-पास के आवारा कुत्तों का झुंड उस पर टूट पड़ा। तथा जगह-जगह नोच कर बुरी तरह घायल कर दिया। हिरन कुत्तों की चुंगल से भागकर एक आवासीय भवन में घुस गया।
वहीं हिरन को मकान के अंदर जाते देख वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने जैसे तैसे हिरन को बाहर निकाला तथा पशु चिकित्सालय अगस्त्यमुनि में उपचार के लिए ले गए। जहां पशु चिकित्साधिकारी डॉ. केके मिश्रा ने हिरन का उपचार किया। उन्होंने बताया कि हिरन की हालात नाजुक बनी हुई है। उस पर कई टांके लगाए गए हैं। उपचार के बाद हिरन को वन विभाग, अगस्त्यमुनि को सौंप दिया गया है। उधर वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि पूर्ण रूप से ठीक होने के बाद हिरन को जंगल में छोड़ दिया जाएगा।

No comments:

Post a Comment