For advertisement contact-09319700701

Thursday, May 19, 2011

आकांक्षा व श्रेया ने किया विद्यालय टॉप

रानीखेत: आईसीएसई की 10वीं व 12वीं कक्षाओं के परिणाम मंगलवार को घोषित हो गए। परीक्षा में मजखाली स्थित अशोक हाल ग‌र्ल्स रेजीडेंशल स्कूल का परिणाम शत प्रतिशत रहा। विद्यालय की सभी छात्राओं ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण की है। 12वीं में 94.5 प्रतिशत अंकों के साथ आकांक्षा अग्रवाल तथा 10वीं कक्षा में 92.4 प्रतिशत अंक लेकर श्रेया झुनझुनवाला ने विद्यालय में अव्वल स्थान प्राप्त किया। स्कूल की प्रधानाचार्या रिचा त्रिपाठी ने बताया कि 10वीं कक्षा में कुल 63 व कक्षा 12 में कुल 53 छात्राएं परीक्षा में शामिल हुई। जिनमें से सभी छात्राओं ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण की है। उन्होंने बताया कि 10वीं में 64 प्रतिशत छात्राओं ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। कामर्स में 92.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर श्रेया झुनझुनवाला, 91.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रियल कलानी, 90.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर यशी पासवान ने तथा साइंस में 92.4 अंकों के साथ मिसबाह इरशाद, 92.2 प्रतिशत अंकों के साथ इरा मेहता, 91.4 प्रतिशत अंकों के साथ ट्विंकल कोठारी ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा 12 कामर्स में आकांक्षा अग्रवाल ने 94.5 प्रतिशत, पलक अग्रवाल ने 93.75 प्रतिशत, ज्योति झा व इशिता जैन ने 91.25 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तथा साइंस में एश्वर्या मदान ने 94 प्रतिशत, प्रियंका कुंदु ने 93.75 प्रतिशत, शुभि गुप्ता ने 89.5 प्रतिशत अंक पाकर अपने-अपने वर्गो में क्रमश: पहला, दूसरा, तीसरा स्थान प्राप्त किया। कक्षा 12 कला वर्ग में तान्या मित्रा ने 91 व त्रिशा जोशी ने 90 प्रतिशत अंक लेकर पहला व दूसरा स्थान प्राप्त किया।

No comments:

Post a Comment