For advertisement contact-09319700701

Wednesday, May 25, 2011

अल्टो खाई में गिरी, चार लोग घायल

देवप्रयाग: ऋषिकेश-बद्रीनाथ राजमार्ग पर कौड़ियाला के समीप आल्टो कार के अनियंत्रित होकर खाई में गिरने से उसमें सवार एक ही परिवार के तीन लोगों सहित चालक घायल हो गए। घायलों को 108 सेवा के माध्यम से ऋषिकेश भेजा गया है।
मंगलवार दोपहर डेढ़ बजे श्रीनगर से देहरादून जा रही आल्टो कार संख्या यूके 07एए- 5789 कौड़ियाला से ढाई किमी पहले खाई में पलट गई। दुर्घटना में एमडीडीए कालोनी देहरादून निवासी 58 वर्षीय जगमोहन सिंह नेगी, उनकी पत्‍‌नी बीना नेगी व पुत्र मनमोहन सहित चालक पंकज निवासी माजरा देहरादून घायल हो गए। सूचना पर थाना प्रभारी देवप्रयाग हेमेंद्र सिंह नेगी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। 108 सेवा के माध्यम से घायलों को ऋषिकेश उपचार के ले जाया गया है।

No comments:

Post a Comment