देहरादून: दरोगा रैंकर्स भर्ती परीक्षा में टिहरी में हुए घोटाले की जांच रिपोर्ट पुलिस मुख्यालय पहुंच गई है। हालांकि, रिपोर्ट में क्या दर्शाया गया है, इसका अभी खुलासा नहीं किया गया है। इस संबंध में डीजीपी ज्योति स्वरूप पांडे ने कहा कि स्क्रूटनी व विधिक राय लेने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि, तत्कालीन एसपी टिहरी केवल खुराना पर घोटाले के आरोप हैं।
जनवरी में सभी जनपदों में उत्तराखंड पुलिस के 51 पदों के लिए दरोगा रैंकर्स भर्ती परीक्षा संपन्न हुई थी। इस बीच कुछ पुलिसकर्मियों ने टिहरी में घोटाला होने की शिकायत पुलिस मुख्यालय में दर्ज कराई। तत्कालीन एसपी टिहरी केवल खुराना पर सात अभ्यर्थियों को अलग कमरे में पेपर दिलाने का आरोप था। डीजीपी जेएस पांडे के आदेश पर फरवरी में सीबीसीआइडी ने आरोपों की जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में घोटाले के संकेत मिलने के साथ-साथ तत्कालीन एसपी टिहरी व डीएसपी टिहरी की भूमिका पर भी सवाल उठे। इस बीच, मुख्यालय ने संदिग्ध सातों अभ्यर्थियों को गढ़वाल से कुमाऊं रेंज ट्रांसफर कर दिया, मगर घोटाले के असल 'खिलाड़ी' पुलिस अफसरों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। बाद में किरकिरी होने पर एसपी केवल खुराना और डीएसपी को पद से हटा दिया गया।
करीब तीन माह की पड़ताल के बाद गुरुवार को सीबीसीआइडी ने जांच रिपोर्ट पुलिस मुख्यालय को सौंप दी है। डीजीपी पांडे ने जांच रिपोर्ट मिल गई है, लेकिन उन्होंने इस संबंध में खुलासा करने से फिलहाल इनकार किया है। उन्होंने कहा कि इसकी स्क्रूटनी कराई जा रही है। साथ ही विधिक परामर्श भी लिया जा रहा है। इसके बाद कार्रवाई निर्धारित की जाएगी। दूसरी तरफ, सूत्रों ने बताया कि घोटाले में एसपी व डीएसपी के विरुद्ध पर्याप्त सबूत मिले हैं। इस वजह से पुलिस मुख्यालय मामले पर पर्दा डालने की कोशिश कर रहा है।

No comments:
Post a Comment