बागेश्वर: जिलाधिकारी सीएस नपलच्याल ने समाज कल्याण की योजनाओं का लाभ प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि विभिन्न योजनाओं में 34.53 लाख की धनराशि प्राप्त हुई है। चयन समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने विभिन्न योजनाओं के तहत धनराशि स्वीकृत की।
समाज कल्याण विभाग की विभिन्न योजनाओं की चयन समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने बताया कि चयन समिति के मनोनीत सदस्यों द्वारा अनुसूचित जाति की पुत्री की शादी के लिए 77 आवेदन प्राप्त हुए थे जो सभी स्वीकृत कर दिए गए। अनुसूचित जाति के बीमारी इलाज में प्राप्त 226 आवेदन पत्र प्राप्त हुए थे जिन्हें 4 लाख 52 हजार की धनराशि स्वीकृत किए गए। उन्होंने पात्र लाभार्थियों से शीघ्र समाज कल्याण विभाग के कार्यालय में सम्पर्क करने को कहा। बैठक में सीडीओ रोशन लाल, जिपं अध्यक्ष राम सिंह कोरंगा, पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी के प्रतिनिधि सुरेश गढि़या समेत जिला समाज कल्याण अधिकारी एनएस गस्याल आदि उपस्थित थे।

No comments:
Post a Comment