ऊखीमठ: क्षेत्र पंचायत ऊखीमठ की त्रैमासिक बैठक में पिछली समस्याओं का समाधान न होने पर सदस्यों ने सदन में हंगामा काटा। उन्होंने जिला प्रशासन के साथ ही विभागीय अधिकारियों की पंचायतों के प्रति उदासीनता पर गहरा रोष व्यक्त किया। सीएमओ तथा डीएफओ के बैठक में उपस्थित न होने पर सर्व सम्मति से निंदा प्रस्ताव पारित किया गया।
ब्लॉक सभागार में आयोजित बैठक ब्लॉक प्रमुख फते सिंह रावत की अध्यक्षता में अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में खंड विकास अधिकारी सुनील कुमार ने पिछली बैठक की कार्यवाही की पुष्टि की। कार्यवाही पढ़ते ही सदन के सदस्यों ने आक्रोश व्यक्त किय और कहा कि पिछले सदन में उठाई गए समस्याओं का समाधान नहीं हो पाया है। ऐसे में नई समस्याएं कैसे रखी जाए। सीएमओ तथा डीएफओ के सदन में उपस्थित न होने पर सदन ने सर्वसम्मति से उनके खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित करते हुए जिलाधिकारी से कार्यवाही करने की मांग की। सदन में पेयजल, विद्युत, सड़क, भवन निर्माण, शिक्षा आदि समस्याएं उठाई। प्रधान दैडा कुंवरी देवी ने मस्तूरा-दिल्मी मोटरमार्ग पर निर्माण कार्य न होने, जीर्ण-शीर्ण पेयजल योजनाओं के सुधारीकरण तथा ताला-बरंगाली मोटरमार्ग के काश्तकारों को मुआवजा न मिलने की शिकायत की। राजा राम सेमवाल ने बीपीएल के सभी बच्चों को यूनिफार्म न मिलने की शिकयत की। प्रधान लंबगौंडी नरेन्द्र शर्मा ने लंबगौंडी में आयुर्वेदिक पंचकर्म चिकित्सा पद्धति खोलने की मांग की। क्षेपंस परकंडी सतेन्द्र रावत ने पिछले कार्य पूर्ण न होने पर असंतोष जाहिर किया।
इस अवसर पर ज्येष्ठ प्रमुख जयंती प्रसाद कुर्माचंली, कनिष्ठ प्रमुख दर्शनी पंवार, जिला पंचायत सदस्य केशव तिवारी, सीडीओ एनपी सिंह चौहान, प्रधान गुड्डी देवी, रोशनी नौटियाल सहित कई विभागीय अधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

No comments:
Post a Comment