चौखुटिया: गत सितंबर माह में दैवीय आपदा के दौरान क्षतिग्रस्त हुईं सड़कों व तटबंधों का आज भी पुनर्निर्माण न होने से लोगों को परेशानी हो रही है। विकास खंड अंतर्गत कई स्थानों पर यह स्थिति बनी है। यहां चौखुटिया-मासी सड़क में भटकोट के पास रामगंगा नदी के कटाव से ध्वस्त सड़क विभाग की हीला-हवाली को उजागर कर रही है।
विदित हो कि गत सितंबर माह में आये दैवीय आपदा के चलते क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में सिंचाई नहरों, सड़कों, तटबंधों के साथ ही अन्य तमाम योजनाओं को भारी नुकसान पहुंचा। हालांकि बाद में आपदा के तहत अनेक छोटे-मोटे कार्य तो हुए, लेकिन कई स्थानों पर हुई टूट-फूट 8 माह बीतने के बाद भी यथावत हालत में है। जिससे लोगों को दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं।
यहां चौखुटिया-मासी सड़क अंतर्गत भटकोट के पास रामगंगा नदी के कटाव से क्षतिग्रस्त सड़क की हालत आज भी जस की तस बनी है। हालांकि विभाग ने यहां पर खेत काटकर वाहन आवाजाही की वैकल्पिक व्यवस्था की है, लेकिन वाहनों के साथ ही आम लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
जबकि यह रामनगर-चौखुटिया का मुख्य मार्ग है तथा प्रतिदिन इस सड़क पर वाहनों की काफी आवाजाही रहती है। लोगों ने शीघ्र ही यहां पर सड़क के पुनर्निर्माण की मांग की है।

No comments:
Post a Comment