For advertisement contact-09319700701

Monday, May 16, 2011

सरकारी अवकाश पर मां पूर्णागिरि धाम में उमडे़ श्रद्घालु

टनकपुर: देश के सुविखात मां पूर्णागिरि धाम में इन दिनों काफी संख्या में श्रद्घालु दर्शन को पहुंच रहे हैं। भीषण गर्मी के कारण तीर्थयात्री दिन की अपेक्षा रात को ठंडे में यात्रा कर रहे हैं। शारदा नदी में स्नान करने व नेपाल के ब्रह्मदेव मंडी स्थित सिद्वनाथ मंदिर में तीर्थयात्री उमड़ रहे हैं।
रविवार को अवकाश के कारण उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश के अलावा पडोसी देश नेपाल से हजारों की संख्या में तीर्थयात्रियों ने मां के धाम में शीश नवाये। जिससे पूर्णागिरि क्षेत्र मां के जयकारों से गूंज उठा। गर्मी के बावजूद श्रद्घालुओं में काफी उत्साह है। हालांकि दो दिन पहले तक तीर्थयात्रियों की संख्या में काफी गिरावट आ गई थी। मुख्य मंदिर के पास पानी की किल्लत के चलते तीर्थयात्रियों के साथ छोटे बच्चों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ रही है। इधर, नेपाल के ब्रह्मदेव स्थित सिद्वनाथ मंदिर में दर्शन को तीर्थयात्रियों का तांता लगा रहा। जिससे यहां के बाजार में काफी रौनक देखने को मिली।

No comments:

Post a Comment