कर्णप्रयाग : कर्णप्रयाग ब्लॉक के अंतर्गत लंगासू हरिजन बस्ती में अज्ञात रोग की चपेट में आने से पशुपालकों की आधा दर्जन गायें बीमार हो गयी हैं, जिसकी सूचना पशुचिकित्साधिकारी कर्णप्रयाग को दी गयी है।
समाजसेवी हरीश चौहान व अरविन्द सिंह ने बताया दो दिन पूर्व अज्ञात रोग के चलते शांति लाल, सुनील व सुरेन्द्र कुमार की गायें बीमार हो गयीं। आधा दर्जन अन्य मवेशियों में भी बुखार व सूजन आदि की शिकायत संबधी पत्र पशुचिकित्साधिकारी कर्णप्रयाग को भेजा गया है। पशुपालकों ने विभाग से अविलंब पशुओं को फैले रोग के कारण व निदान के लिए दवा उपलब्ध कराने की मांग की है। पशुचिकित्साधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि संबधित पशुधन प्रसार अधिकारी को क्षेत्र में मवेशियों को हुई बीमारी के उपचार व दवा वितरण के लिए निर्देशित किया गया है।

No comments:
Post a Comment