For advertisement contact-09319700701

Monday, May 23, 2011

विजय ने दिलाई एचसीए को जीत

देहरादून: यूनाइटेड क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित वन डे सीरीज में एचसीए ने दीपचंद क्रिकेट अकेडमी को 33 रन से हराया।
ओएफडी स्टेडियम में रविवार को एचसीए व दीपचंद क्रिकेट अकेडमी के बीच मैच खेला गया। एचसीए ने पहले बल्लेबाजी करते हुए विजय सिंह के शानदार शतक (134), संजय रावत (21), सृष्टि (28) व मनीष (24) की बदौलत निर्धारित 40 ओवर में आठ विकेट खोकर 256 रन बनाए। दीपचंद क्रिकेट अकेडमी के लिए सक्षम ने चार व आशीष ने दो विकेट हासिल किए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी दीपचंद क्रिकेट अकेडमी की टीम 37 ओवर में सभी विकेट खोकर 223 रन ही बना सकी। दीपक (38), अनुराग (30), ऐश्वर्या (21), हिमांशु (21) व गौरव (15) का संघर्ष टीम के काम नहीं आ सका। एचसीए के मनीष व संजय ने दो-दो विकेट झटके।

No comments:

Post a Comment