For advertisement contact-09319700701

Tuesday, May 24, 2011

पीएनबी अधिकारियों ने निकाला कैंडल मार्च

हरिद्वार: पंजाब नेशनल बैंक के अधिकारियों ने बैंक मैनेजमेंट के खिलाफ कैंडल मार्च कर विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारियों का आरोप है कि मैनेजमेंट कर्मियों का शोषण कर रहा है। अधिकारियों ने स्टाफ की कमी एवं समान वेतनमान प्रणाली लागू करने की मांग की।
सोमवार क ो आल इंडिया पंजाब नेशनल बैंक आफिसर्स एसोसिएशन के बैनर तले आफिसर्स से लेकर सीनियर मैनेजर भेल सेक्टर चार में एकत्र हुए। अधिकारियों ने कैंडल मार्च निकाल विरोध जताया। अध्यक्ष सबदेश कुमार ने कहा कि नई ब्रांचें खोली जा रही हैं, लेकिन मैनेजमेंट की ओर से ब्रांचों में स्टाफ की व्यवस्था नहीं की जा रही है। मैनेजमेंट ने नई ब्रांचों में पांच लोगों का स्टाफ दिया जाने की जानकारी दी थी, लेकिन नई ब्रांचों में एक या दो ही स्टाफ दिया जा रहा है। स्टाफ कम होने के कारण ग्राहकों को सेवा नहीं मिल पा रही है। उपभोक्ताओं को बैंक का बेनिफिट नहीं पहुंच रहा है। सचिव एसके अग्रवाल ने नई ब्रांचों में प्रापर स्टाफ रखे जाने की मांग की। बैंकों में भर्ती अधिक स्तर पर की जाए। जिन अधिकारियों ने गलती की, उनके खिलाफ ही कार्रवाई की जाए। अधिकारियों के प्रमोशन के लिए एप्रेजल का आधार सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि अगर हरिद्वार मंडल तरक्की कर रहा है, तो प्रमोशन समेत अवार्ड सिर्फ मंडल प्रमुख को ही मिलता है, लेकिन अधीनस्थ अधिकारियों को प्रमोशन या रिवार्ड नहीं मिलता है। संगठन मंत्री राजीव शर्मा ने कहा कि सभी राष्ट्रीयकृत बैंकों में एकसमान वेतन प्रणाली होनी चाहिये, जबकि एसबीआई के अधिकारियों को पीएनबी से अधिक वेतन दिया जा रहा है। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च मंडल कार्यालय तक किया और मंडल प्रमुख अविनाश चुग को मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर हरदयाल, केआर नौटियाल, मनोज कुमार, नरेश कंसल समेत आफिसर्स से लेकर सीनियर मैनेजर स्तर के अधिकारी शामिल रहे हैं।

No comments:

Post a Comment