For advertisement contact-09319700701

Friday, May 20, 2011

युवक ने किया विवाहिता के साथ बलात्कार, फरार

बागेश्वर: कोतवाली अंतर्गत ठाकुरद्वारा में नाई की दुकान में काम कर रहे एक युवक द्वारा विवाहिता के साथ बलात्कार करने का मामला प्रकाश में आया है। युवक पर आरोप है कि उसने महिला को दवा खिलाकर बेहोश करने बाद बलात्कार किया। घटना के बाद से युवक फरार है। पुलिस ने मामला पंजीकृत कर आरोपी की तलाश प्रारम्भ कर दी है।
मूल रूप से रामपुर निवासी व वर्तमान में ठाकुरद्वारा में बारबर की दुकान चला रहे एक युवक ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा है कि दो पुरी टांडा अजीबनगर रामपुर निवासी सरताज पुत्र अलताफ उसकी दुकान में कारीगर था। 7 मई को दुकानदार बारबर की पत्नी की तबियत खराब हो गई जिस पर उसने सरताज से बाजार से दवा मंगाई। सरताज स्वयं दवाई लेकर घर चला गया व महिला को दवा खिला दी दवा खाते ही महिला बेहोश हो गई। जिस पर उसने महिला के साथ बलात्कार किया। इस बीच महिला का पति भी घर पहुंचा तो उसने सरताज को अपनी पत्नी के साथ दुष्कर्म करता देखा। जिस पर सरताज भाग खड़ा हुआ। पीडि़ता के पति ने कोतवाली में दी गई प्राथमिकी में कहा है कि उसने अब तक बदनामी के डर से प्राथमिकी दर्ज नहीं की परंतु युवक ने उसके घर व रिश्तेदारों में स्वयं ही बदनामी कर दी है जिस पर वह प्राथमिकी दर्ज करा रहा है। पुलिस ने धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश प्रारम्भ कर दी है।

No comments:

Post a Comment