For advertisement contact-09319700701

Sunday, May 22, 2011

जिले की उपेक्षा के खिलाफ सर्वोदयी आए सामने

गोपेश्वर : सर्वोदय सभागार में सर्वोदय नगर मंडल की बैठक में यह तथ्य उभर कर सामने आया कि विकास के नाम राजनीतिक स्वार्थ बड़ी-बड़ी महत्वाकांक्षी योजनाओं को किस तरह लील देता है।
बैठक में उपस्थित प्रोफेसर नारायण सिंह बिष्ट ने कहा कि जड़ी बूटी शोध संस्थान को हस्तांतरित किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। यहां 495 कर्मचारियों की नियुक्ति की जानी थी, लेकिन यहां पर कुछ ही कर्मचारी संविदा पर कार्यरत हैं। जड़ी बूटी विशेषज्ञ चन्द्रबल्लभ पुरोहित ने कहा कि 1989 से जड़ी बूटी शोध संस्थान का प्रारूप निर्धारित हो चुका था। बावजूद इसके 24 साल बीत जाने के बाद अब सरकार इसके हस्तांतरण की बात कर रही है। बैठक में सर्वोदयी विचारक चक्रधर तिवारी, मुरारी लाल, डा. हरीश मैखुरी ने भी विचार व्यक्त किये। बैठक में दरबान सिंह नेगी, गीता शाह, दर्शन नेगी, शम्भू प्रसाद भट्ट, एलपी मालगुड़ी, मंगला कोठियाल, रघुवीर सिंह बत्र्वाल, इन्दू पुरोहित आदि शामिल थे। बैठक का संचालन किरन पुरोहित ''जयदीप'' ने किया।

No comments:

Post a Comment