चम्पावत: राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत प्रधानाचार्यो की पांच दिवसीय कार्यशाला के दूसरे रोज मुख्य वक्ता के रूप में डीईओ डा. मुकुल सती ने कहा कि शिक्षा के गुणात्मक सुधार के लिए प्रशिक्षण अहम हिस्सा है। जिससे नई जानकारियां हासिल होती हैं।
उन्होंने सभी से प्रशिक्षण को आत्मसात कर माध्यमिक शिक्षा अभियान को बेहतर ढंग से संचालित करने की अपील की। एडीईओ आनंद भारद्वाज ने कहा कि माध्यमिक विद्यालयों की सर्वसुलभता, समानता, सामाजिक न्याय, पाठ्यक्रम विकास, आधारित विकास और माध्यमिक शिक्षा के सार्वभौमीकरण की समानता का अवसर इस अभियान का लक्ष्य है। लिहाजा सभी को इस लक्ष्य की पूर्ति के लिए निष्ठा व लगन के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करना होगा। दूसरे रोज मास्टर ट्रेनर के रूप में बापरू के प्रधानाचार्य टीआर आर्या, प्रवक्ता डा. विनयकुमार श्रीवास्तव ने विस्तार से अभियान के उद्देश्य, रणनीति व पहुंच के बारे में विस्तार जानकारी दी। पांच दिनी इस कार्यशाला का संचालन जिला संदर्भ व्यक्ति शिवनरेश यादव, सुदर्शन गहतोड़ी, मनोज बिष्ट द्वारा किया जा रहा है। प्रशिक्षण में तीस से ज्यादा प्रधानाचार्य शिरकत कर रहे हैं।

No comments:
Post a Comment