भवाली: स्वास्थ्य महकमे की सेवानिवृत्त कर्मचारी से मंगलसूत्र लूट लिया गया। जहरखुरानी गिरोह ने जहरीला शहद चटाकर वारदात को अंजाम दिया। इधर गंभीर हालत में महिला को हल्द्वानी रेफर कर दिया गया है।
मामला नगर के समीपवर्ती ग्राम दुगई क्षेत्र की है। गुरुवार को दोपहर इंदिरा कन्नौजिया घर के आंगन में बैठ घरेलू कार्य कर रही थी। तभी फेरी लगाकर शहद बेचने वालों ने महिला से चखकर गुणवत्ता परखने की बात कही। जैसे ही चम्मच से महिला ने शहद खाया संदिग्ध व्यक्ति अपने साथी को बुलाने की बात कह चला गया। कुछ ही मिनट में इंदिरा देवी को बेहोशी छाने लगी। उस वक्त उसके पति मोती लाल कमरे में सो रहे थे।
इसी का फायदा उठाकर जहरखुरान महिला के गले से मंगलसूत्र लूटकर भाग निकला। मूर्छा गहरी होने से इंदिरा देवी विरोध भी नहीं कर सकी। थोड़ी देर बाद मोती लाल जब बाहर आए तो पत्नी को बेहोश व गले से जेवर गायब देख भौंचक रह गए। सूचना पर पहुंचे सीओ डीआर आर्या, कोतवाल विजय चौधरी, एसआई हरिराम मेहर, राजू उनियाल आदि पहुंचे और बेहोश महिला को सामुदायिक स्वास्थ केंद्र पहुंचाया। चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार बाद बेस अस्पताल रेफर कर दिया।

No comments:
Post a Comment