For advertisement contact-09319700701

Tuesday, May 24, 2011

चोरों के आगे पुलिस बौनी

हल्द्वानी: महिला कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष निर्मला दरम्वाल कि कार चोरी का खुलासा न किये जाने पर महिला कांग्रेस ने बैठक कर आक्रोश जताया। चेतावनी दी कि 24 घंटे में पुलिस ने कार बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया तो उग्र प्रदर्शन किया जायेगा।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष शशि वर्मा के निवास पर आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कहा कि कार चोरी में ड्राइवर को नामजद कर लिखित सूचना दर्ज कराने के बाद भी पुलिस ने न तो कार बरामद की और नहीं आरोपी को गिरफ्तार किया। इस मामले में पुलिस सिर्फ मामले की लीपापोती में जुटी है। यदि शीघ्र ही खुलासा नहीं हुआ तो शहर महिला और युवा कांग्रेस सड़कों पर उतरकर उग्र प्रदर्शन को बाध्य होंगे। बैठक में रिंकी जोशी, दीपा गोस्वामी, हसी पांडेय, निर्मला मेहरा, पुष्पा नेगी, हरीश भगत, संतोष देवी, कमला देवी, मुन्नी जोशी मौजूद थी।

No comments:

Post a Comment