फाटा/रुद्रप्रयाग: भगवान केदारनाथ की यात्रा शुरू हुए अभी दो सप्ताह का ही समय बीता है, लेकिन यात्रा पड़ावों पर व्यवस्थाएं चरमराने लगी हैं। फाटा व सोनप्रयाग जैसे महत्वपूर्ण पड़ावों में गंदगी की समस्या लगातार गहराती जा रही है, लेकिन संबंधित विभाग इस ओर से आंखें मूंदे हैं।
शासन-प्रशासन के यात्रा मार्गो व पड़ाव स्थलों को साफ-सुधरा रखने के साथ ही पालीथिन प्रदूषण से मुक्त करने के दावों की जिले में पोल खुल रही है। स्थिति यह है कि न तो सभी पड़ाव स्थलों पर सफाई की बेहतर व्यवस्था हैं और न ही यहां से पालीथिन प्रदूषण रुक पाया है। इसका अंदाजा फाटा व सोनप्रयाग पड़ाव स्थल को देखकर ही लगाया जा सकता है। यहां रोजाना गंदगी की समस्या गहराती जा रही है और इससे यात्रियों व स्थानीय लोगों की दिक्कतें बढ़ रही हैं। हालत इस कदर बने हैं कि स्वास्थ्य विभाग ने यहां सफाई नायक तो तैनात किए हैं, लेकिन उनके पास संसाधनों का अकाल है। सफाई करने के लिए न तो झाडू उपलब्ध हैं और न कूड़ा एकत्रित करने के लिए अन्य सामग्री। ऐसे में वह करें भी तो करें क्या। कूड़ा डालने के लिए सफाई नायकों के पास न तो वाहन है और नहीं कूड़ेदान। जिसके चलते रोजाना गंदगी अत्यधिक फैलती जा रही है। जिससे स्थानीय लोगों का जीना भी दूभर हो गया है।

No comments:
Post a Comment