For advertisement contact-09319700701

Saturday, May 21, 2011

जांच कमेटी को नहीं मिले प्रबंध समिति के सदस्य

विकासनगर:  कन्या हाईस्कूल अशोक आश्रम चीलियो में वित्तीय अनियमितताओं की शिकायत की जांच करने के लिए शुक्रवार को एक तीन सदस्यीय जांच कमेटी विद्यालय पहुंची। इस दौरान विद्यालय प्रबंध समिति का कोई भी सदस्य मौके पर उपस्थित नहीं हुआ। अब जांच कमेटी ने जांच के लिए 23 मई की तिथि निश्चित की है।
अशोक आश्रम चीलियो के पूर्व व्यवस्थापक परिपूर्णानंद पैन्यूली ने आश्रम की प्रबंध समिति पर वित्तीय अनियमितताओं के आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत डीएम से की थी। डीएम के आदेश पर जिला शिक्षा अधिकारी ने इस मामले की जांच के लिए एक तीन सदस्यीय कमेटी गठित की है। इस जांच कमेटी में बीईओ विकासनगर नागेंद्र बत्र्वाल, बीईओ चकराता बीपी सिंह और जीआईसी सभावाला के प्रधानाचार्य आरपी गैरोला शामिल हैं। शुक्रवार को जब जांच कमेटी विद्यालय में जांच के लिए पहुंची तो वहां प्रबंध समिति का कोई भी सदस्य नहीं मिला। अब जांच कमेटी ने जांच के लिए 23 मई की तिथि निश्चित की गई है।

No comments:

Post a Comment