कर्णप्रयाग : प्रदेश सरकार की ओर से कृषि क्षेत्र में दी जा रही सुविधाओं को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए यहां सहायक निदेशक कार्यालय से कृषि महोत्सव के तहत रथ यात्रा को हरी झंडी देकर न्याय पंचायत मुख्यालयों के लिए रवाना किया गया।
ब्लाक प्रमुख राजेन्द्र सगोई व जिपंस कृषि रथ को हरी झंडी दिखाकर गैरसैंण व पोखरी के लिए रवाना किया। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी केएस बोहरा व कृषि अधिकारी बीडी पुरोहित ने बताया कि प्रत्येक न्याय पंचायत स्तर पर काश्तकारों को उन्नतशील बीजों के साथ फसलों पर लगने वाले रोग, बुवाई समय, मृदा परीक्षण, उन्नत फसल उत्पादन में वृद्धि संबधी जानकारी विशेष कृषि वैज्ञानिकों द्वारा दी जायेगी और यात्रा के तहत काश्तकारों से सुझाव लिये जाएंगे। प्रमुख सगोई ने कहा कि प्रदेश सरकार कृषि को बढ़ावा देने के लिए कई कार्यक्रम संचालित कर रही है और लोगों को इनका लाभ लेना चाहिए।

No comments:
Post a Comment