गरमपानी: सीमा सुरक्षा बल के जवान की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। वह त्रिपुरा में तैनात था। बीएसएफ के वाहन से जवान का पार्थिव शरीर गांव में पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। इधर कोसी व शिप्रा नदी के संगम तट पर गमगीन माहौल में राजकीय सम्मान के साथ जवान की अंत्येष्टि कर दी गई। जवानों ने इस दौरान उसे अंतिम सलामी दी।
पुनौली हल्दियानी रानीखेत (अल्मोड़ा) निवासी चंदन राम (42) पुत्र स्व. प्रेम राम सीमा सुरक्षा बल की 73वीं वाहिनी त्रिपुरा में तैनात था। बीती 13 मई की शाम दिल का दौरा पड़ने से उसका निधन हो गया। इंडियन एयरलाइंस के विमान से उसका पार्थिव शरीर दिल्ली लाया गया। रविवार को बीएसएफ के वाहन से जवान का पार्थिव शरीर पैतृक गांव पुनौली लाया गया।
इस दौरान क्षेत्र का माहौल गमगीन हो गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। बाद में राजकीय सम्मान के साथ खैरना स्थित शिप्रा व कोसी नदी के संगम तट पर जवान की अंत्येष्टि की गई। इस दौरान बीएसएफ के जवानों ने गोलियां दाग उसे अंतिम सलामी दी।
इस मौके पर तहसीलदार रानीखेत रिंकू नेगी, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री अजय भट्ट के प्रतिनिधि के तौर पर महेंद्र सिंह नेगी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख धन सिंह आदि मौजूद थे।
चंदन राम अपने पीछे माता कुंती देवी, पत्नी कमला देवी, दो भाई पनी राम व भागीरथ आर्या के साथ ही चार बच्चे छोड़ गया है। उसकी एक पुत्री विवाहित है।

No comments:
Post a Comment