For advertisement contact-09319700701

Monday, May 16, 2011

धरने पर डटे हैं पीआरडी के जवान

अल्मोड़ा: नियमितीकरण समेत 5 सूत्रीय मांगों को लेकर पीआरडी के जवान 11वें रोज भी विकास भवन परिसर में धरने पर डटे रहे। युवा कल्याण अधिकारी कार्यालय में 11वें रोज भी तालाबंदी जारी रही। जवानों ने अपनी मांगों के समर्थन में जोरदार नारेबाजी की।
बैठक में पीआरडी जवानों ने अब तक समस्याओं का निराकरण नहीं होने पर रोष जताया। कहा कि जब तक समस्याओं का निराकरण नहीं किया जाता है तब तक आंदोलन जारी रहेगा। इसके लिए चाहे पीआरडी जवानों को कितना ही संघर्ष क्यों नहीं करना पड़े। तालाबंदी कर धरने पर बैठने वालों में गोपाल सिंह नेगी, राजेंद्र सिंह नेगी, मोहन सिंह नेगी, मोहन सिंह राठौर, खीमानंद जोशी, कुंदन सिंह, शांति प्रसाद, पान सिंह, प्रेम राम, आनंद सिंह नयाल, पूरन सिंह नयाल, देवेंद्र प्रसाद, महेंद्र सिंह नयाल, सुंदर राम आदि बैठे।

No comments:

Post a Comment