For advertisement contact-09319700701

Monday, May 16, 2011

अशासकीय विद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्तियों की मांग

अल्मोड़ा:उत्तराखण्ड माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला इकाई की यहां हुई बैठक में अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया शीघ्र शुरू करने की मांग उठाई गई। शिक्षकों की अन्य लंबित समस्याओं के निराकरण पर भी जोर दिया गया।
रैमजे इंटर कालेज परिसर में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा सत्र शुरू हुए एक माह से अधिक का समय गुजर चुका है, लेकिन अब तक छात्रों को नि:शुल्क पाठ्य पुस्तकें उपलब्ध नहीं हो पायी हैं। जिससे छात्रों का पठन-पाठन प्रभावित हो रहा है। बैठक में वक्ताओं ने अशासकीय विद्यालयों में रिक्त पड़े शिक्षकों व प्रधानाचार्यो के पदों पर नियुक्ति करने, पीटीए शिक्षकों की समस्याओं का निराकरण करने, वेतन का भुगतान समय पर करने की मांग उठाई। वक्ताओं ने जिला शिक्षाधिकारी की कार्य प्रणाली पर भी प्रश्नचिह्न लगाया। शीघ्र ही मांगों को लेकर संघर्ष करने की एक राय बनी। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष गणेश भट्ट व संचालन महामंत्री विनोद पांडे ने किया।
इस मौके पर प्रांतीय महामंत्री डॉ.मनोज जोशी, प्रकाश जोशी, भीम सिंह भाकुनी, नागेश चंद्र पंत, हेम चंद्र कबडवाल, दीवान सिंह गड़िया, एम.राजपूत, धु्रव जोशी, भुवन चंद्र तिवारी आदि ने विचार रखे। बैठक में ललित मोहन टम्टा, जितेंद्र तिलारा, उदय कुंजवाल, उमेश चंद्र पांडे, वी के विश्वकर्मा, डीसी आगरी, आनंद सिंह मेहरा, सुशील मेहरा, संजय जोशी, डीसी पाठक, अशोक रावत, पूरन सिंह अल्मियां, एसपी आर्या, प्रकाश चंद्र, टीडी जोशी समेत दर्जनों शिक्षक मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment