For advertisement contact-09319700701

Friday, May 20, 2011

सार्वजनिक उत्सवों में प्रतिबंधित होगी शराब

देवप्रयाग, निज प्रतिनिधि: विकासखंड के पुजार गांव में अब सार्वजनिक उत्सवों में शराब पूरी तरह से प्रतिबंधित होगी। गांव की महिलाओं ने नशाबंदी के खिलाफ यह कदम उठाया गया है।
महिला मंगल दल अध्यक्ष पुजार गांव मीना भट्ट के अनुसार विवाह, चूड़ाकर्म, जन्म दिवस सहित परंपरागत मडांण आदि जैसे उत्सवों में लगातार शराब का उपयोग बढ़ रहा है। इसको रोकना बहुत जरूरी है। समाजसेवी डॉ. सुरेन्द्र दत्त सेमल्टी की प्रेरणा से गांव के महिलाओं ने सार्वजनिक उत्सवों में शराब का उपयोग न होने देने का फैसला किया है। पुजार गांव चंद्रबदनी के पुजारियों का पैतृक गांव है। वर्ष 2009 से यह काफी चर्चा में बना रहा है। पूर्व प्रधान सोहनलाल ने पुजार गांव में सार्वजनिक उत्सवों पर शराब का चलन बंद करने के फैसले को स्वागत बताया है, जबकि चंद्रबदनी सिद्धपीठ के प्रधान पुजारी पं. दाताराम भट्ट ने इसको क्षेत्र के लिए शुभ संकेत बताते कहा है कि कभी पशु बलि को लेकर भी किसी तरह का निर्णय पुजार गांव वासियों द्वारा लिया गया था, जिसको बाद में पूरे उत्तराखंड में समर्थन मिला था। ग्राम प्रधान पुजारगांव महावीर प्रसाद भट्ट भी महिलाओं की इस पहल में साथ देने निकले हैं। महिला मंगल अध्यक्ष मीना भट्ट ने घर-घर जाकर शराब बंदी के लिए लोगों के हस्ताक्षर करवाने में जुटे हैं। उन्होंने बताया कि यदि शराब का उपयोग पुजार गांव में सार्वजनिक उत्सव में इसके बाद भी हुआ तो जिलाधिकारी से इसकी शिकायत करके कार्रवाई करवाई जाएगी।

No comments:

Post a Comment