For advertisement contact-09319700701

Friday, May 27, 2011

भुगतान ना होने पर लीसा कर्मी करेंगे अनशन

उत्तरकाशी : बीते साल का लीसा भुगतान अब तक भी ना होने पर लीसा कर्मियों ने रोष जताते हुए प्रभागीय वनाधिकारी से मजदूरों के भुगतान करने को ठेकेदारों को निर्देशित करने की मांग की है। साथ ही भुगतान ना होने पर अनशन की चेतावनी भी दी है।
वन विभाग की ओर से बीते साल 2010 में लीसा का भुगतान अभी तक भी नही किया गया है। साथ ही श्रमिकों की ओर से वनाधिकारी से भी संबंधित ठेकेदारों से भुगतान करवाने के निर्देश दिए जाने की मांग भी की गई पर विभाग की ओर से अब तक कोई भी सकारात्मक कार्रवाई इस ओर नही हुई है। लीसा श्रमिक कल्याण समिति के अध्यक्ष उदय सिंह मटूड़ा ने बताया कि श्रमिकों को सूत्रों से पता चला है कि बीते साल के लीसा की नीलामी भी हो चुकी है और विभाग को राजस्व भी मिल चुका है। लीसा श्रमिक कल्याण समिति के बैनर तले लीसा मजदूरों ने प्रभागिय वनाधिकारी कोटबंगला को पंद्रह दिनों के भीतर भुगतान ना किए जाने पर अनशन पर बैठने की चेतावनी दी है।

No comments:

Post a Comment