अल्मोड़ा: ईको टूरिज्म के जरिये जंगल अब बेहतर रोजगार का जरिया क्षेत्रीय ग्रामीणों के लिए बनने जा रहे हैं। यह बात संसदीय कार्य व पेयजल मंत्री प्रकाश पंत ने कही। प्रकाश पंत बिन्सर अभ्यारण्य डाकबंगले में आयोजित एक कार्यक्रम में बिन्सर ईको टूरिज्म मैप का लोकार्पण अवसर पर बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि बिन्सर सेंचुरी के चारों ओर व सेंचुरी क्षेत्र में बसे गांवों में पर्यटन के जरिये अच्छे रोजगार के अवसर उपलब्ध हो रहे हैं। बिन्सर अभ्यारण्य के चारों ओर के ग्रामीणों को जंगली जानवरों से हो रही दिक्कतों का जिक्र करते हुए कहा कि इन समस्याओं के समाधान का बेहतर जरिया निकालना होगा। इसके लिए हर स्तर पर प्रयास करने की आवश्यकता है। जंगल रोजी से जुड़ा सवाल है। उन्होंने कहा कि ईको टूरिज्म के विस्तार से पलायन पर अंकुश लगेगा।
बिन्सर अभ्यारण्य के प्रवेश में लिए जा रहे शुल्क को शीघ्र कम करने की बात पेयजल मंत्री ने कही। इसके अतिरिक्त सरयू-सेराघाट पेयजल योजना के विषय में कार्रवाई चलने की बात भी उन्होंने कही। कोसी नदी के घटते जल स्तर पर चिंता जताते हुए कहा कि इनकी सहायक नदियों के संरक्षण की आवश्यकता है। ताकि सदानीरा से बरसाती नाले में तब्दील हो गई कोसी जैसी और नदियां सदानीरा स्वरूप में आ जाएं। बिन्सर ईको टूरिज्म मैप का जिक्र करते हुए श्री पंत ने कहा कि इस मानचित्र में दर्शनीय स्थलों के अतिरिक्त यहां के रहन-सहन, संस्कृति, मौसम, पशु-पक्षियों व वनस्पतियों की जानकारियों को बेहतर तरीके से दर्शाया गया है। कार्यक्रम का आयोजन सिविल सोयम वन प्रभाग द्वारा किया गया।
इस मौके पर मौजूद फारेस्ट वाइल्ड लाइफ ईको टूरिज्म गाइड लाइन कमेटी के चेयरमैन व पूर्व केंद्रीय पर्यटन सचिव अल्मोड़ा के डीएम रह चुके सुजीत बनर्जी ने भी विचार व्यक्त किए। मुख्य वन्य जीव प्रतिपालक एसके चंदोला ने स्थानीय लोगों का पर्यावरण के प्रति लगाव व जागरूकता की बात कही। समारोह में मुख्य वन संरक्षक राजीव भर्तहरि के अतिरिक्त वनाधिकारी प्रेम कुमार, वनाधिकारी राहुल, हिमांशु पांडे, केशर सिंह, राजा साह, ईश्वर जोशी, सुमंता घोष ने विचार व्यक्त किए। अक्षर जैन ने जल संरक्षण पर कविता सुनाई। एल.सैंथरा ने मानचित्र को बनाने के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में सीडीओ धीराज सिंह गब्र्याल, एसडीएम नरेंद्र सिंह क्वीरियाल, पीएल साह, डॉ.जेएस मेहता, विख्यात फोटोग्राफर थ्रीश कपूर, अनूप साह, आरपी जोशी सहित स्थानीय व्यवसायी व ग्रामीण मौजूद थे।

No comments:
Post a Comment