For advertisement contact-09319700701

Wednesday, May 25, 2011

बाइक सवार उच्चकों ने छात्रा से नगदी लूटी

काशीपुर : दुस्साहसिक वारदात को अंजाम देते हुए बाइक सवार दो उच्चके एक छात्रा से नगदी लूटकर फरार हो गए। पीडि़त ने मामले में की सूचना पुलिस को दे दी है। मोहल्ला कविननगर निववासी अमीर अहमद की पुत्री सोनी दिल्ली में बीकाम की छात्रा है। मंगलवार की देर रात्रि में वह रिक्शे से अपने घर लौट रही थी। रास्ते में कृष्णा पब्लिक स्कूल की गली में अंधेरा था। इस बीच बाइक सवार अज्ञात उच्चकों ने छात्रा का पर्स छीन लिया। छात्रा जब तक कुछ समझ पाती इतने में दोनों फरार हो गए। सोनी के अनुसार उसके पर्स में चार हजार की नगदी तथा विद्यालय का पहचान पत्र था। उसने बताया कि बाइक सवार एक युवक सरदार था। अंधेरा होने के कारण वह गाड़ी का नंबर नही देख पाई। मामले में पुलिस को सूचना दे दी गई है। इधर पुलिस ने मामला संज्ञान में आने पर उच्चकों की तलाश की लेकिन सफलता नही मिल सकी।
उधर, नगर में बढ़ती लूट व चोरी की घटनाओं को देखते हुए एएसपी जेआर जोशी ने पुलिस की बैठक में मामलों पर अंकुश लगाने को कहा। सीओ हरीश वर्मा ने भी बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने को कहा।

No comments:

Post a Comment