For advertisement contact-09319700701

Monday, May 16, 2011

जिंदगी की जंग हार गई बीमार हथिनी

रामनगर: कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के ढिकाला जोन में जिंदगी और मौत से जूझ रही हथिनी की शनिवार की शाम को मौत हो गई। हथिनी पिछले दिनों वन कर्मियों को बीमार अवस्था में मिली थी। महकमे के अधिकारियों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम कर शव दफना दिया गया।
बता दें कि बीते दिनों वन कर्मियों को गश्त के दौरान एक हथिनी बीमार हालत में मिली थी। वन कर्मियों की सूचना पर पशु चिकित्सा अधिकारी डा. भरत सिंह ने ढिकाला पहुंचकर हथिनी का उपचार किया। सीटीआर द्वारा हथिनी का उपचार कर उसे भगवान भरोसे छोड़ दिया गया था। हथिनी की आयु पैंसठ से सत्तर वर्ष बताई जा रही है। हथिनी के काफी कमजोर होने से अंदेशा लगाया जा रहा कि वह काफी लंबे समय से बीमार रही होगी। उपचार व देखरेख के अभाव में उसकी हालत दिनोंदिन बिगड़ती चली और उसने दम तोड़ दिया। शनिवार को विभागीय अधिकारियों की मौजूदगी में हथिनी का पोस्टमार्टम कर उसे दफना दिया गया।

No comments:

Post a Comment