For advertisement contact-09319700701

Sunday, May 22, 2011

कनालीछीना तहसील की मांग जारी

कनालीछीना(पिथौरागढ़): कनालीछीना को तहसील बनाने की मांग को लेकर संघर्ष समिति का क्रमिक अनशन सातवें दिन भी जारी रहा। शनिवार को खवांकोट क्षेत्र के लोग अनशन पर बैठे। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष ने मांग पूरी किए जाने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी।
सातवें दिन अनशन पर प्रधान मंगला देवी के नेतृत्व में उप प्रधान लक्ष्मी दत्त पांडेय, लक्ष्मण सिंह, मनोज कुमार, भूपेन्द्र सिंह, भगवान सिंह, होशियार सिंह और सोबन सिंह बैठे। जबकि देवेन्द्र दिगारी, आनंद दिगारी, सुंदर सिंह और प्रधान प्रेमसिंह बिष्ट ने समर्थन में धरना दिया। इस मौके पर आयोजित सभा में वक्ताओं ने कहा कि कनालीछीना को तहसील बनाने की मांग बहुत पुरानी है। परंतु आज तक इस मांग पर गौर नहीं किया गया है। इस मांग को लेकर क्षेत्रवासी संघर्ष करेंगे। यदि पूर्व चेतावनी के अनुसार उनकी मांग को पूरा नहीं किया जाता है तो आठ जून को राष्ट्रीय राजमार्ग में चक्काजाम किया जाएगा।

No comments:

Post a Comment