जनपद के विभिन्न ट्रैक रूटों पर देशी विदेशी पर्यटकों की चहलकदमी जारी है। स्थानीय ट्रैकिंग एजेसिंयों के जरिये ये पर्यटक हाई अल्टीट्यूड ट्रैकिंग के रोमांच का लुत्फ उठा रहे हैं, लेकिन इन जोखिमभरे ट्रैक पर पर्यटकों को गुमराह कर ले जाने वाली फर्जी ट्रैकिंग एजेंसियां भी पीछे नहीं है। ऐसी एजेंसियों के ग्रुप ही अक्सर बर्फीले बियावान में भटककर मौत के मुंह में समा जाते हैं।
हर साल रोमांच के शौकीन जोखिमभरे ट्रैक रूट पर सफर करने के लिये उत्तरकाशी पहुंचते हैं। यहां से उन्हें आगे के सफर के लिए गाइड व पोर्टर्स की मदद लेनी पड़ती है। इसके लिए स्थानीय स्तर पर 17 ट्रैकिंग एजेंसियां पंजीकृत हैं, जबकि करीब आधा दर्जन एजेंसियों ने अपना नवीनीकरण नहीं करवाया है। बीते वर्ष एक एक बंगाली ट्रैकिंग दल के तीन सदस्य, एक गाइड व तीन पोर्टर गोमुख कालिंदी ट्रैक पर सीता ग्लेशियर के निकट रास्ता भटक गये थे। काफी कोशिश के बाद उन्हें नहीं तलाशा जा सका। बाद में मालूम हुआ कि यह ग्रुप बगैर अनुमति के ही उत्तरकाशी से एक फर्जी एजेंसी की मदद से ट्रैक पर निकल गया था। ऐजेंसी से जुड़े जिम्मेदार लोगों को आज तक नहीं पकड़ा जा सका है। इस तरह की घटनाएं होने के बाद ही प्रशासन के आंख कान खुलते हैं।

No comments:
Post a Comment