For advertisement contact-09319700701

Tuesday, May 24, 2011

ट्रेन से कटकर महिला की मौत, शिनाख्त नहीं

रुड़की : ढंडेरा रेलवे स्टेशन के पास महिला की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। शव को जीआरपी ने पोस्ट मार्टम के लिए राजकीय सिविल अस्पताल में भेजा है।
सोमवार की सुबह को ढंडेरा रेलवे स्टेशन पर कार्यरत स्टेशन मास्टर ने जीआरपी रुड़की को सूचना दी कि स्टेशन के पास एक महिला का ट्रेन से कटा हुआ शव पड़ा है। सूचना मिलते ही जीआरपी कर्मी ढंडेरा स्टेशन पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया। स्टेशन पर ही शव को रखकर पहचान कराने की कोशिश की गई, लेकिन कोई आस पास के ग्रामों के लोगों के द्वारा कोई शिनाख्त न होने पर शव का पंचनामा भरकर पोस्ट मार्टम के लिए राजकीय सिविल अस्पताल में ले जाया गया। जीआरपी ने बताया कि महिला की उम्र 55 साल के आसपास है और साड़ी पहने हुए है। शव की शिनाख्त करने के लिए आसपास के थानों से संपर्क साधा जा रहा है।

No comments:

Post a Comment