बागेश्वर: जनपद के राजकीय प्राथमिक विद्यालय खबडोली नवीन में चोरों ने सेंध लगाकर विद्यालय में रखा सामान चुरा लिया। प्रधानाध्यापिका ने इस आशय की प्राथमिकी दर्ज करा दी है।
प्रधानाचार्या मोहिनी जोशी ने बताया कि गत रात्रि चोरों ने विद्यालय का ताला तोड़ डाला और आलमारी में रखे रजिस्टर, मिड डे मील योजना के लेजर, 5 सौ रुपये की नगदी, किताबें, नलों की टोंटी आदि चुरा ले गए। उन्होंने अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

No comments:
Post a Comment