कर्णप्रयाग: दिल्ली से अपनी बहन की शादी में शामिल होने आया एक युवक कोटे-बगोली गदेरे में बने तालाब में डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
सीरी गांव निवासी राहुल (18 वर्ष) पुत्र प्रकाश सिंह दिल्ली से अपनी बहन की शादी में शामिल होने के लिए गांव आया था। रविवार को विवाह समारोह संपन्न होने के बाद परिवार के लोग छल पूजा में शामिल होने के लिए कोल्सों बैंड के पास घटगाड़ गदेरे में गए। इस दौरान राहुल गांव के अन्य युवक के साथ तालाब में नहाने के लिए चला गया। नहाते समय वह तालाब में डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई। गांव के युवकों ने इसकी सूचना परिजनों को दी। इस पर परिजनों ने मजदूरों की मदद से तालाब से युवक का शव निकाला। देर शाम नौली के समीप उसका पिंडर तट पर अंतिम संस्कार किया गया। दर्दनाक घटी इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में मातम छा गया।

No comments:
Post a Comment