For advertisement contact-09319700701

Wednesday, May 25, 2011

पहाड़ी से गिर होटल गाइड की मौत

नैनीताल: पहाड़ी से गिरकर होटल गाइड की मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
सोमवार देर रात होटल गाइड दीवान राम (58) निवासी बिड़ला चुंगी पुत्र स्व.देवराम पैदल अपने घर लौट रहा था। अंधेरे में असंतुलित होकर वह पहाड़ी से नाले में जा गिरा, जिससे उसका सिर फट गया। मंगलवार सुबह क्षेत्र के लोगों ने उसका शव सड़क किनारे पड़ा देखा। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस व परिजनों का दी। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। क्षेत्र के सभासद कृपाल सिंह मेहरा व दीपक कुमार की सूचना पर तल्लीताल थाना प्रभारी जगदीश देउपा व एसआई हरीश अधिकारी पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया। पंचनामे के बाद दीवान राम का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक सिर में गंभीर चोट व अत्यधिक रक्तस्राव के कारण दीवान राम की मौत हुई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

No comments:

Post a Comment