टनकपुर: जिला नियोजन समिति के गठन के एक वर्ष बाद भी नगर पालिका को विकास कार्यो के लिये बीआरजीएफ योजना में धनराशि अवमुक्त नहीं हो पायी है। इस बाबत पालिकाध्यक्ष ने जिले के प्रभारी मंत्री को ज्ञापन भेज कार्रवाई की मांग की है।
मालूम हो कि पिछले वर्ष जिला नियोजन समिति का गठन किया गया था, जिसके तहत नगर पालिका क्षेत्र के विभिन्न वाडरें के लिए 82 लाख की योजना स्वीकृत की गई थी। जिसमें नियोजन समिति ने भी इसकी संस्तुति की थी, लेकिन अभी तक उक्त धनराशि पालिका को अवमुक्त नहीं हो पाई है, जिससे नगर के विकास कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। इधर पालिकाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह रावत ने पेयजल मंत्री व जिले के प्रभारी प्रकाश पंत के अलावा निदेशक शहरी विकास निदेशालय, कुमाऊं आयुक्त, जिलाधिकारी व जिला पंचायत राज अधिकारी को इस बावत ज्ञापन भेजा है। जिसमें उन्होंने कहा है कि गत वर्ष भेजी गई इस योजना के स्वीकृत न होने पर इस वर्ष 11 जनवरी को जिला पंचायत राज अधिकारी को भी पत्र भेज कार्रवाई की मांग की गई। उन्होंने कहा कि इस योजना के अभी तक स्वीकृत न होने से विकास कार्य नहीं हो पा रहे हैं। उन्होंने नगर क्षेत्र के विकास को देखते हुए इस योजना के तहत धनराशि नगर पालिका को शीघ्र अवमुक्त करने की मांग उठाई है।

No comments:
Post a Comment