दिनेशपुर : भाजपा कार्यकर्ताओं ने काशीपुर भाजपा जिलाध्यक्ष व कार्यकर्ताओं पर दर्ज मुकदमे की निंदा की। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने जसपुर विधायक का पुतला फूंका। उन्होंने मुकदमा वापस लेने की मांग की।
रविवार को मंडल अध्यक्ष राजेश नारंग के नेतृत्व में कार्यकर्ता आइटीआइ मैदान में एकत्र हुए। वहां से पुतले को साथ लेकर नारेबाजी करते हुए वे नेताजी सुभाष चन्द्र बोस चौक पहुंचे। वहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि विधायक शैलेन्द्र मोहन सिंघल के दबाव में आकर भाजपा के पदाधिकारियों पर झूठे मुकदमे दर्ज कराए गए हैं। इसके बाद कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए विधायक सिंघल का पुतला आग के हवाले किया।
पुतला फूंकने वालों में दर्जा राज्य मंत्री विजय मंडल, व्यापार मंडल अध्यक्ष भोला शर्मा, मंडल महामंत्री अमर बहादुर, महामंत्री प्रदीप हालदार, जिलामंत्री भवेश चटर्जी, सभासद हिमांशु सरकार, सतीश राजपाल, जोगेन्द्र सिंह, संदीप कुमार, सुब्रतो गोस्वामी, अश्वनी शर्मा, प्रदीप सिंह बोहरा, मयंक अग्रवाल, विजय कुमार जल्होत्रा, मनोज सती, नरेश चोफाल, बादल ग्रोवर आदि शामिल थे।

No comments:
Post a Comment