श्रीनगर: श्रीनगर-चौरास में प्रस्तावित जल विद्युत परियोजना के जल्द निर्माण और धारी देवी सिद्धपीठ के सौंदर्यीकरण की मांग को लेकर कैबिनेट मंत्री दिवाकर भंट्ट ने समर्थकों के साथ मिलकर एक दिवसीय धरना दिया। उन्होंने कहा कि जल विद्युत परियोजना का काम किसी भी कीमत पर बंद नहीं होने दिया जाएगा। श्रीनगर ही नहीं बल्कि राज्य की अन्य सभी जल विद्युत परियोजनाएं विकास के नए द्वार खोलेंगी।
रविवार को धारी देवी मंदिर परिसर में राजस्व मंत्री दिवाकर भंट्ट ने समर्थकों के साथ धरना दिया। भंट्ट ने कहा कि श्रीनगर जल विद्युत परियोजना का डैम हर कीमत पर बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर डैम निर्माण और धारी देवी सिद्धपीठ के सौंदर्यीकरण के लिए उन्हें इस्तीफा भी देना पड़ता, तो वे इसके लिए तैयार हैं। जनता के अधिकारों और विकास के लिए राज्य सरकार को छोड़ने में भी वह समय नहीं लगाएंगे। जल विद्युत परियोजनाओं का विरोध करने वालों को विकास विरोधी बताते हुए उन्होंने कहा कि बिना योजना और नीति के राज्य का विकास कैसे होगा।
केंद्रीय वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री जयराम रमेश पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें पर्यावरण की परिभाषा का ज्ञान नहीं है। धारी में आकर उन्हें लोगों से मिलकर पर्यावरण का अर्थ समझना चाहिए। उन्होंने कहा कि दिल्ली में बैठकर प्रदेश का भविष्य तय किया जा रहा है। रेल लाइन और सड़कों के निर्माण को वन और पर्यावरण के नाम पर रोका जा रहा है। इसके बावजूद प्रदेश के पांचों कांग्रेसी सांसद मौन बैठे हुए हैं। धरना देने वालों में नगर पंचायत कीर्तिनगर के अध्यक्ष विजयराम गोदियाल, ब्लॉक प्रमुख कीर्तिनगर जयप्रकाश शाह, ब्लॉक प्रमुख खिर्सू आरती भंडारी, उक्रांद (डी) के प्रभारी अध्यक्ष डीएन टोडरिया, रमेश रमोला, सतीश थपलियाल, रमेश रमोला, श्रीकृष्ण भंट्ट, पुष्पा जोशी, मीना बहुगुणा, शंकर रावत, देवेंद्र रावत, कमल राणा मातबर सिंह निजवाला, राजेंद्र सिंह पंवार, जयकेश चौहान, राकेश बिष्ट, नरेंद्र प्रसाद भंट्ट समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment