For advertisement contact-09319700701

Sunday, May 22, 2011

केदारनाथ में बिजली आपूर्ति बंद

रुद्रप्रयाग: तैंतीस केवी विद्युत लाइन के क्षतिग्रस्त होने से पूरे जिले में विद्युत सप्लाई बंद गई है। बिजली आपूर्ति बंद होने से यात्रा पड़ाव स्थलों में भी तीन दिनों तक अंधेरा छाया रहेगा। इससे जहां यात्रा व्यवस्थाओं की पोल खुली है, वहीं ऊर्जा निगम की गैर जिम्मेदाराना कार्यप्रणाली उजागर होकर सामने आ गई है।
बारिश व हवा से शनिवार को श्रीनगर व रुद्रप्रयाग के बीच छांतीखाल में तैंतीस केवी विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इससे पूरे जिले सहित केदारनाथ धाम में बिजली की आपूर्ति ठप पड़ गई है। पड़ाव में अब फिलहाल तीन दिन तक जिले में आपूर्ति बहाल होने की संभावना नहीं है। केदारनाथ यात्रा के मुख्य पड़ाव स्थल रुद्रप्रयाग के साथ ही अगस्त्यमुनि, गुप्तकाशी, सोनप्रयाग व गौरीकुंड में अंधेरा छाया रहेगा। इसके साथ ही केदारनाथ पैदल मार्ग पर व केदारनाथ मंदिर को छोड़कर पूरी केदारपुरी में तीन दिनों तक बिजली नहीं रहेगी। हालांकि केदारनाथ में मंदिर समिति केदारनाथ मंदिर के लिए स्वयं बिजली उत्पादन करती है, लेकिन बिजली की आपूर्ति ठप होने से केदारनाथ मंदिर के आस-पास व यात्रा पर आने वाले तीर्थ यात्रियों को बिजली नहीं मिल पाएगी।
यात्रा सीजन के महत्वपूर्ण समय में निगम की इस तरह से गैर जिम्मेदाराना कार्यप्रणाली बार-बार उजागर होती है। छांतीखाल में विद्युत लाइनों के क्षतिग्रस्त होने के बाद निगम कामचलाऊ व्यवस्था तक ही सीमित रह जाता है, परंतु अभी तक ठोस समाधान खोजने का प्रयास तक नहीं किया है।
'छांतीखाल में तैंतीस केवी लाइन क्षतिग्रस्त होने से फिलहाल तीन दिन तक बहाली की उम्मीद नहीं है। जखोली से आने वाली विद्युत लाइन भी क्षतिग्रस्त होने केचलते आपूर्ति बहाल कराना संभव नहीं है'।

No comments:

Post a Comment