For advertisement contact-09319700701

Sunday, May 22, 2011

समाज सेवा करने का लिया संकल्प

खटीमा : भारत विकास परिषद के नवनियुक्त पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण कराई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रांतीय कोषाध्यक्ष आरके गुप्ता ने कहा कि परिषद चिकित्सा, स्वास्थ्य, शिक्षा व जन कल्याण के क्षेत्रों में बढ़ चढ़कर कार्य कर रही है। इन कार्यो से शांति मिलती है।
शुक्रवार की रात मेलाघाट मार्ग स्थित शगुन मंडप में हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने नवगठित कार्यकारिणी के अध्यक्ष दलजीत सिंह खिंडा, सचिव अनिल मित्तल, कोषाध्यक्ष पवन जौहरी, महिला संयोजिका मधु शर्मा व नीलू गुप्ता, संतोष अग्रवाल, मुकेश गुप्ता, प्रवीन कंसल व नवनीत गुप्ता को दायित्व की शपथ दिलाई। निवर्तमान अध्यक्ष हरीश जोशी ने गत वर्ष संस्था द्वारा किए गए कार्यो की जानकारी दी। इस मौके संगठन के प्रांतीय सचिव नरेश कंसल, डा.जीसी पांडे, डा.पीसी पांडे, बीएम भट्ट, वीके जौहरी, डीएस परिहार, जगदीश पांडे, सतीश गोयल, ईश्वर बंसल, पवन अग्रवाल, संतोष अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, हरप्रीत सिंह, संतोष गुप्ता, रवीश अग्रवाल, ललित मित्तल, गीता रावत, सोनिया सुनेजा, अमरनाथ गोयल, महेश मित्तल, अजीत सिंह आदि मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment