For advertisement contact-09319700701

Wednesday, May 25, 2011

मरीजों की भीड़, डॉक्टर हैं नहीं

रुद्रप्रयाग: इन दिनों जिला चिकित्सालय के हाल बेहाल हैं। मरीजों की संख्या दोगुनी हो गई है, ऐसे में डाक्टर करे भी तो क्या। सृजित पदों के सापेक्ष आधे से भी कम डाक्टर तैनात होना मरीजों के लिए मुसीबत बना हुआ है।
मौसम में परिवर्तन के चलते इन दिनों जिला चिकित्सालय में मरीजों की रोजाना खासी भीड़ उमड़ रही है। आए दिन डेढ़ से दो सौ के बीच मरीज उपचार के लिए आते हैं, वहीं इन दिनों तीन सौ से अधिक मरीज रोजाना आ रहे हैं। मौसम में परिवर्तन के चलते वायरल, फीवर, डायरिया, पेट दर्द व सांस लेने में दिक्कत तथा सिरदर्द से संबंधित मरीजों की संख्या में काफी बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है। डाक्टरों की कमी के चलते मरीजों को उपचार के लिए भारी परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं, साथ ही विशेषज्ञ डाक्टर न होने से इसका खामियाजा भी मरीजों को भुगतना पड़ रहा है। रतनपुर के श्याम सिंह व जखोली के सुरजीत सिंह कहते हैं कि दो बार अपनी तबियत दिखाने बड़ी उम्मीद के साथ जिला चिकित्सालय आए, लेकिन डाक्टर न होने से बैरंग ही लौटना पड़ा।

No comments:

Post a Comment