देहरादून,प्रोन्नति भर्ती के नाम पर आइटीबीपी में हुए घोटाले की जांच में सीबीआइ ने आरोपी अफसरों के मोबाइल कॉल रेकॉर्ड खंगाले। परीक्षा कापियों की बारीकी से पड़ताल की जा रही है। सूत्रों की मानें तो, आरोपी अफसरों के बैंक अकाउंट भी जल्द खंगाले जाएंगे।
आइटीबीपी के देहरादून मुख्यालय और बरेली उप-मुख्यालय में बीती चौदह मार्च को संपन्न हुई रैंकर्स भर्ती में अफसरों पर घोटाले का आरोप है। तत्कालीन डीआइजी (देहरादून) सतपाल, असिस्टेंट कमांडेंट (बरेली) सोमनाथ, डिप्टी कमांडेंट (दून) एनआर शिमरे व सतपाल के गनर वीरेंद्र कुमार पर कांस्टेबलों से मोटी रकम लेकर उन्हें हेड कांस्टेबल पद पर प्रोन्नति दिलाने के आरोप हैं। सतपाल इस वक्त प्रतिनियुक्ति पर एनआइसीएसएफ नई दिल्ली में बतौर डीआइजी तैनात हैं। शुक्रवार और रविवार को सीबीआइ टीमों ने देहरादून, बरेली, नई दिल्ली व चंडीगढ़ में आरोपी अफसरों के कार्यालयों व आवासों पर छापा मार अहम साक्ष्य जुटाए। शनिवार को देहरादून और बरेली में परीक्षा कापियां व दस्तावेज सीज कर दिए थे।
सूत्रों ने बताया कि, रविवार को सीबीआइ ने परीक्षा कापियों की गहनता से पड़ताल की। इस दौरान आरोपी अफसरों में परीक्षा के दौरान आपस में की गई बातचीत और प्रोन्नति पाने वाले हेड कांस्टेबलों के फोन के रेकॉर्ड भी खंगाले गए। सूत्रों की मानें तो इसमें सीबीआइ को अहम सुराग मिले हैं। खासतौर से आरोपी वीरेंद्र के मोबाइल डिटेल में कई हेड कांस्टेबलों से बातचीत होने का पता लगा है। घोटाले में रकम को लेकर हुए लेनदेन के लिए अब सीबीआइ आरोपियों के बैंक अकाउंट खंगालने की तैयारी कर रही है। हालांकि, आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर सीबीआइ अफसर कुछ भी स्पष्ट बोलने से इनकार कर रहे हैं।

No comments:
Post a Comment