For advertisement contact-09319700701

Tuesday, May 24, 2011

सड़क के किनारे खड़े वाहनों का पुलिस ने किया चालान

गोपेश्वर : नगर में पार्किंग सुविधा न होने के चलते वाहन जगह-जगह सड़क के किनारे खड़े रहते हैं, जिससे जाम की समस्या बनी रहती है। पुलिस ने सड़क के किनारे खड़े वाहनों पर चालान चिट चिपकाने का अभियान चलाया है।
थानाध्यक्ष बीएल भारती के नेतृत्व में पुलिस ने बाजार व नगर के मुख्य सड़क के किनारे खड़े वाहनों का चालान किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि यातायात नियमों के विपरीत खड़े किये गये 40 वाहनों का चालान किया गया। पुलिस का कहना है कि यह अभियान जारी रहेगा। हालांकि नगरवासी पार्किंग न होने के चलते इसे पुलिस का उत्पीड़न करार दे रहे हैं।

No comments:

Post a Comment