For advertisement contact-09319700701

Thursday, May 26, 2011

चालान व फार्म जमा करने में आ रही दिक्कते

रुद्रप्रयाग: प्रदेश सरकार की ओर से संचालित समूह ग भर्ती प्रक्रिया में आवेदन कर रहे अभ्यर्थियों को चालान व फार्म जमा करने के लिए डाकघर के कई चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। जिला मुख्यालय में संचालित डाकघर में मात्र एक कर्मचारी ही इस कार्य को देख रहा है, जिससे रोजाना सैकड़ों की संख्या में फार्म जाम करने पहुंच रहे बेरोजगारों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है।
जिला मुख्यालय में डाकघरों में समूह ग भर्ती के चालान जमा एवं फार्म की रजिस्ट्री करने के लिए सैकड़ों की संख्या में भीड़ लग रही है, लेकिन यहां मात्र एक ही कर्मचारी इस कार्य को कर रहा है। ऐसे में अभ्यर्थियों को घंटों लाइन में खड़ा होकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ रहा है। अभ्यर्थियों का कहना है कि सरकार ने भर्ती आवेदन जमा करने के लिए गलत तरीका अपनाया है। कहा कि सरकार को जो शुल्क निर्धारित किया है, उसके आधार पर ही फार्म पोस्ट आफिस में उपलब्ध कराए जाने चाहिए थे। ऐसे में अभ्यर्थियों को बाहर से फार्म खरीदने के लिए अनावश्यक धन खर्च करना पड़ रहा है।
अभ्यर्थी मुकेश सिलोड़ी, रवीन्द्र सिंह, संदीप कप्रवाण, प्रकाश लाल व दिनेश रावत का कहना है कि सरकार पांच सौ रुपए आवेदन फीस लेकर केवल बेरोजगारों को लूटने का कार्य कर रही है। यदि इतनी अधिक फीस रखी गई है, तो फार्म भी डाकघर से नि:शुल्क उपलब्ध कराए जाने चाहिए। उन्होंने डाकघर में कर्मचारी की कमी पर रोष जताया। उन्होंने कहा कि फार्म जमा करने के लिए पर्याप्त कर्मचारियों की तैनाती की जानी चाहिए।



No comments:

Post a Comment