सितारगंज : अभिलेखों में अनियमितता पर ग्राम पंचायत विकास अधिकारी के खिलाफ जालसाजी का मुकदमा दर्ज कराया गया हैं। नानकमत्ता के सलमता का ग्राम पंचायत विकास अधिकारी हरीश चंद्र सिंह पुत्र ठाकुर सिंह राणा मूल रूप से सिंचाई विभाग में अंशकालिक नलकूप चालक है। वह वर्ष 1999-2000 में ग्राम खैराना में ग्राम पंचायत विकास अधिकारी के पद पर था। कोतवाली में दर्ज कराई गई प्राथमिकी में नलकूप खंड हल्द्वानी के अधिशासी अभियंता एके शर्मा पुत्र गोमती प्रसाद ने कहा कि उसी दौरान ग्राम डोहरा के भगवान पुत्र अर्जुन सिंह ने हरीश के विरुद्घ अभिलेखों में अनियमितता की शिकायत की थी। सूचना आयोग व मुख्य विकास अधिकारी के निर्देश पर जिला पंचायतीराज अधिकारी ने मामले की जांच की। जांच में पाया गया कि गुडि़या राम की मृत्यु के उपरांत जारी किये गये प्रमाणपत्र में तथ्य छुपाये गये व उसे बिना रजिस्टर में दर्ज किये निर्गत कर दिया गया। साथ ही दौलतराम के प्रार्थना पत्र पर परिवार रजिस्टर में चार के बजाय छह लोगों का नाम दर्ज कर दिया गया। जांच में आरोपों के सही पाये जाने पर ईई नलकूप ने हरीश के खिलाफ कोतवाली में जालसाजी का मुकदमा दर्ज करा दिया है।

No comments:
Post a Comment