उत्तरकाशी: जिला पंचायत अध्यक्ष ने स्यानाचट्टी में जबरन पार्किंग फीस वसूलने की शिकायतों पर पार्किंग चौकी को बंद कर दिया है।
गौरतलब है कि जिला पंचायत की ओर से यमुनोत्री मार्ग में स्यानाचट्टी में पार्किंग चौकी बनवाई गई थी। चौकी में रुकने वाले वाहनों से गत वर्ष तक से पार्किंग शुल्क ठेके पर वसूला जा रहा था। पर्यटकों की ओर से लंबे समय से ठेकेदारों की ओर से जबरन अवैध वसूली की शिकायतें आ रही थी। साथ ही पार्किंग में ना रुकने वाले वाहनों से भी जबरन ही फीस वसूली जाती थी।
इस संबंध में उपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत एसएल गैरोला ने बताया कि लगातार आ रही शिकायतों के चलते अगले आदेश तक जिला पंचायत अध्यक्ष की ओर से चौकी बंद कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि यदि कोई पार्किंग में जबरन फीस वसूलता पकड़ा गया, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी।

No comments:
Post a Comment