For advertisement contact-09319700701

Thursday, May 26, 2011

अवैध खनन के विरोध में प्रदर्शन

विकासनगर:जन संघर्ष मोर्चा ने क्षेत्र में हो रहे अवैध खनन के विरोध में तहसील कार्यालय में प्रदर्शन किया। मोर्चे ने इस संबंध में एसडीएम को एक ज्ञापन भी सौंपा।
जन संघर्ष मोर्चे के कार्यकर्ता बुधवार को पूर्वाह्न करीब ग्यारह बजे मोर्चे के उपाध्यक्ष भास्कर चुग के नेतृत्व में तहसील कार्यालय में एकत्रित हुए और खनन माफिया के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं का कहना था कि पछवादून क्षेत्र की नदियों में खनन माफिया धड़ल्ले से अवैध खनन कर रहे हैं। रेत, बजरी व पत्थरों से भरे ट्रक, टै्रक्टर-ट्रॉली रातभर चलती रहती हैं। गली-मुहल्लों में खनन माफिया द्वारा जगह-जगह पर रेत, बजरी व पत्थर स्टोर किया गया है। रास्तों व संपर्क मार्गो में भी उपखनिज के ढेर लगे हुए हैं, जिस कारण संपर्क मार्गो से वाहनों का निकलना मुश्किल हो रहा है, दुर्घटना की आशंका बराबर बनी रहती है। कार्यकर्ताओं का कहना था कि अवैध खनन पर सख्ती से अंकुश लगाया जाए। अवैध खनन में सीज किए गए वाहनों को मात्र जुर्माना वसूलकर छोड़ने के बजाए वाहन स्वामी व चालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाए। प्रदर्शन करने वालों में जयदेव नेगी, राजपाल सिंह, धर्मपाल सिंह, राजुल, जाबिर हसन, पीन्नी शर्मा, भागवत बिष्ट, श्रवण सिंह व धीरज सिंह आदि शामिल थे।

No comments:

Post a Comment